श्री योग वेदांत सेवा समिति ने गरीबों के संग मनाई दिवाली

गरीबों के घर में छोटी सी मुस्कान लाना ही सही मायने में दीपावली है : विष्णु लोधी
डोंगरगढ़ . श्री योग वेदांत सेवा समिति डोंगरगढ़ ने नए अंदाज में दीपावली मनाई। एक तरफ जहां खुद के घरों को संवारने व अपने बच्चों के लिए मिठाई व पटाखे की व्यवस्था में जुटे हैं। वहीं श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सुदूर इलाके के गरीब महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के अवसर पर 15 अति पिछड़े गावों को चिन्हित कर वहां के गरीब परिवार के बच्चों व महिलाओं, पुरुषो के बीच मिठाई,आटा,चावल,लक्ष्मी माता का फोटो, दीपक, तेल, बाती ,माचीस, साड़ी, टी शर्ट, कम्बल,बच्चो व लड़कीयों के लिए कपड़ा के साथ सदगुरू संत श्री आशारामजी बापू की लोकप्रिय साहित्य पुस्तक का वितरण किया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रथम दिवस, डोगरगढ़ शनि मंदिर, वृद्धाश्रम बछेराभाटा, खरकाटोला, चिद्दो,आदि गांव शामिल है। यह कार्य श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा बीते 2 वर्षों से इसी अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है।

समिति के संरक्षक विष्णु लोधी ने कहा कि सभी लोगों के घरों में नित्यनिदन बिजली की चकाचौंध रहती है, और लोग मिठाई व पकवान का आनंद लेते हैं। लेकिन वैसे परिवार जिसके यहां दिन को चुल्हा जलता है तो रात में जलेगा की नहीं इसकी कोई गारंटी नही होती है और वैसे परिवार दीपावली जैसे त्योहार में भी मिठाई खाने तो दूर चखने से भी वंचित रह जाता है। उसके घर में दीप जलेगा की नहीं यह भी कहना मुश्किल है। तो वैसे घर में दीप जलाना और दीपावली का त्योहार मनाना और उन सबों के घर में एक छोटी सी मुस्कान लाना ही सही मायने में दीपावली मनाना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं वे अपने आस पड़ोस में इस तरह के गरीबों को ढूंढ़कर उनके मदद के लिए पहुंचे । ताकि उस बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान लौट सके। इस कार्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति डोंगरगढ़,हरि ॐ परिवार, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान की ओर से, समिति के संरक्षक विष्णु लोधी, अध्यक्ष रामकुमार देवांगन, उपाध्यक्ष गणेश राम साहू, कोषाध्यक्ष रामअवतार वर्मा, सा कोषाध्यक्ष कृष्णा राम वर्मा, सचिव व बाल संस्कार प्रभारी नम्मू साहू, सा सचिव घना राम साहू, ऋषि प्रसाद प्रभारी राजू वर्मा, युवा सेवा संघ के प्रमुख भगवती वर्मा, मीडिया प्रभारी क्रांति कुमार बख्शी ,नरोतम वर्मा ,एस आर वर्मा, योगेंद्र शर्मा, प्रमोद शुक्ला,सहारे अम्मा,बहन किरन नरेडी, धनीराम पटेल मंडल जी आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
विष्णु लोधी
