युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के नाम से संचालित युवा प्रोत्साहन योजना, ग्रामीण युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर – विभा


ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की भरमार… युवाओं को निखार रही है भूपेश सरकार – विभा

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती विभा साहू ने कहा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के नाम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना ग्रामीण युवाओं को एक नई पहचान दे रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव गलियों के युवाओं को तराशने का काम कर रहा है और गाँव से लेकर राज्य स्तरीय अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है। उक्त बातें श्रीमती विभा साहू ने आज ग्राम सोनेसररमें आयोजित युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के नाम से संचालित युवा योजना खेलकूद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलिराम साहू,शाला विकास समिति अध्यक्ष कृत राम साहू, मोहन वैष्णव भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा सामाजिक सरोकार से संबंधित स्वामी विवेकानंद योजना का लाभ युवाओं को भरपूर मिल रहा है, भूपेश सरकार ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के 15 से 35 वर्ष के युवाओं को इस योजना से जोड़ा जा रहा है, इस योजना से जुड़ने वाले युवा ब्लड डोनेशन शिविर, खेलकूद, नुक्कड़ नाटक, भाषण सहित अन्य कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वर्तमान में सभी ग्राम पंचायतों व स्कूल के सहयोग के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
श्रीमती साहू ने कहा ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में सकारात्मक एवं सृजनात्मक सोच का विकास करना, ग्रामीण युवाओं में नैतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना। ग्रामीण युवाओं में सामाजिक सरोकार की भावना व सामाजिक विकास में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहन करना। ग्रामीण युवाओं में आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना व समाज में रचनात्मक भूमिका का निर्वाह करने उनकी नेतृत्व संगठनात्मक क्षमताओं का विकास करना। पर्यावरण संरक्षण, मानव विकास, सामुदायिक संपदाओं के संरक्षण, आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रदेश के ग्रामीण युवाओं की स्वयंसेवी सहभागिता को प्रोत्साहन करना इस प्रकार भूपेश सराकर युवाओं के प्रतिभा को रहा है।




