विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम गुंगेरी नवागांव ग्राम पंचायत गुंगेरी नवागांव में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया उक्त अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के विकास खण्ड मास्टर ट्रेनर श्री नीलमणी साहू संकुल समन्वयक मनेरी के साथ साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री पन्ना यादव एवं अशोक यादव जी ने युवा को मार्गदर्शन दिया व वृक्षारोपण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला वृक्षारोपण में आम पीपल नीलगिरी एव गुलमोहर के पौधों का रोपण किया गया इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब ग्राम अध्यक्ष भुनेश्वर तुमरेकी सचिव श्रीमती पायल साहू भुवन पटेल जगेंद्र चन्द्रवंशी अनिल यादव दयानंद नरेश कुमार दानेश्वर टेमन लाल सरस्वती सोनू राम खिलेश्वर श्यामू पटेल रानी धनकर डेनिस मधुरी एवं शेष कुमार साहू की सराहनीय उपस्थिति रही
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




