*स्वच्छता के बगैर उत्तम स्वास्थ्य संभव नहीं*

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा के स्वयं सेवकों ने बस स्टैंड के पास गार्डन की साफ-सफाई की। स्वयं सेवकों ने गार्डन के फव्वारा की गंदगी के साथ समूचे परिसर में बिखरे हुए पाउच, पन्नी और सूखी पत्तियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपनाना है कि वह हमारी आदत बन जाए; क्योंकि स्वच्छता के बगैर उत्तम स्वास्थ्य संभव नहीं है। दीपावली के अवसर पर सिर्फ घरों की ही साफ-सफाई नहीं हो, अपितु सार्वजनिक स्थलों चौक-चौराहों, पेयजल स्रोतों के साथ हमारा परिवेश भी स्वच्छ हो। उक्त बातें कार्यक्रम अधिकारी डॉ वाल्मीकि साहू ने कहीं और नवयुवकों से अपने परिवेश की निरंतर साफ-सफाई हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर हारदीपा, देविका, आकांक्षा, प्रीति, दुर्गेश्वरी, रामकुमार, रोहित, तामेश्वर, मनीष, योगेश, राजेश, हर्ष, कुलेश्वर, तुषार, लोकेश, इंद्रदेव आदि स्वयं सेवकों ने ऐसे ही स्वच्छता और जन जागरूकता के कार्य को प्रमुखता से सतत् करते रहने का संकल्प लिया।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



