पेट्रोल की तरह बढेगे देश में बिजली के दाम- दयालु वर्मा

राजनांदगांव. इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 मैं इसी साल संशोधन को पास कराने की तैयारी में है मोदी सरकार अगर इस संशोधन को मोदी सरकार संसद में पास कराने पर कामयाब हो जाती है तो देश में पेट्रोल की तरह बिजली का दाम भी आसमान छूने लगेगा क्योंकि जिस प्रकार पेट्रोल के दाम को सरकार ने अपने नियंत्रण से बाहर कर दिया है और प्राइवेट कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों पर अपनी मनमर्जी चला रही है उसी प्रकार बिजली के ऊपर भी प्राइवेट कंपनियां अपनी मनमर्जी चलाना प्रारंभ कर दें गी और देश में आम आदमी के ऊपर बिजली का बोझ आ जाएगा और अडानी अंबानी लाखों कमा कर अपनी जेब भर लेंगे. जिस प्रकार देश में सारी संपत्तियों का निजीकरण कर रही है उसी का एक अंग इलेक्ट्रिसिटी बिल 2003 में संशोधन करने की तैयारी कर रखी है मोदी सरकार ने हमेशा आम किसान मजदूर और गरीबों के ऊपर बोझ डालने वाला संशोधन उद्योगपतियों के दबाव पर आकर किया है.
चाहे तीन कृषि काले कानून की हो या फिर भी पेट्रोल डीजल अपने नियंत्रण की बाहर की बात हो और फिर अभी वर्तमान में इलेक्ट्रिसिटी बिल पर संशोधन वाली बात हो यह तो तय है मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों को प्रताड़ित करने का काम किया है अभी देश में कई कई राज्यों में किसानों को बिजली फ्री है तो कई कई राज्यों में 50% छूट है जब यहां संशोधन आ जाएगा तो इन राज्य सरकारों के हाथ से बाहर निकल जाएगा और अचानक बिजली के दामों पर 8 से 10 गुना की वृद्धि होगी तो वही उद्योगपतियों को लाभ देता दिखाई देगा
दयालु राम वर्मा
उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस
राजनादगांव खैरागढ़




