पूर्व उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डोगरगढ़ , शेख जफर अली ने थामा जनता कांग्रेस का दामन

पूर्व उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डोगरगढ़ , शेख जफर अली ने थामा जनता कांग्रेस का दामन
जनता कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित जोगी और जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,शेख जफर अली, ने जनता कांग्रेस में विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की ।
जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने दिलाई शेख जफर अली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ,
डोंगरगढ़/राजनांदगांव – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित जोगी एवं जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डोगरगढ़, शेख जफर अली ने कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं के उपेक्षाओं का आरोप लगाते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन थामा। जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने दिलाई शेख जफर अली को पार्टी की विधिवत प्राथमिक सदस्यता।
इनका स्वागत करते हुए विष्णु लोधी ने आशा जताई कि आने वाले समय में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की बड़ी ताकत बनेंगे और भाजपा कांग्रेस को हराने में सहयोगी की भूमिका में होंगे।कल दिनांक 19/7/21 को जिला स्तरीय बैठक में लोकसभा प्रभारी जिला प्रभारी की उपस्थिति में शेख जफर अली का स्वागत होगा।
राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट….