गुरुदत्त शर्मा का डोंगरगांव में निधन

डोंगरगांव. नगर के मटियावार्ड 14 के प्रतिष्ठित नागरिक रिटायर्ड शिक्षक गुरुदत्त शर्मा का गुरुवार 14 अक्टूबर को दुखद देहावसान हो गया है। वे लगभग 77 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उपचार के दरम्यान दोपहर लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे अपने पीछे धर्मपत्नि, तीन पुत्रों नरेंद्र, रजनीश व विजय सहित भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं। स्वर्गीय शर्मा का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर शुक्रवार को 10 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जावेगा।




