बीरूटोला मे मनाया गया युवा खेल महोत्सव

डोंगरगांव . आज दिनाकं 27 अक्टूबर को ग्राम बीरुटोला ग्राम पंचायत आयंबांधा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके शुभारंभ में जनपद पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सम्मिलित हुए ग्राम पंचायत आयंबांधा के सरपंच राजकुमार सचिव द्वारका उपसरपंच ओमप्रकाश पंच चैनसिंग, कमला नांदेश्वर और समस्त पंच के साथ ग्राम प्रमुख ग्राम पटेल उपस्थित थे कार्यक्रम का मंच संचालन (उद्घोषक) अमित नांदेश्वर ने किया ग्राम बीरूटोला के युवा परमानंद ने बताया खेल से युवाओ को नई ऊर्जा मिलती है अमित नांदेश्वर ने बताया की खेल के माध्यम से युवाओ को आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है साथ ही बताया की खेल के माध्यम से युवाओ को लगातार ऊर्जा का निर्माण होता है साथ ही बताया की जो भी युवा देश सेवा के रूप मे पुलिस सैनिक मे जाना चाहते है उन्हे खेल के माध्यम से बहुत अच्छी तैयारी होने का मौक़ा मिलता है इस कार्यक्रम मे मंच संचालन अमित नांदेश्वर के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम मे वॉलिवाल कबड्डी खो खो रस्सा खीच दौड़ आदि खेलो का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम मे युवाओ ने जमकर भाग किया साथ ही साथ गांव के महिलाओ बच्चो सभी ने भाग लिया इस कार्यक्रम मे आस पास के लोगो ने इस खेल का लुफ्त उठाया साथ में ग्राम के समस्त जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे*




