मुड़पार में 70 वर्षों से हो रही रामलीला

खरोरा के समीपस्थ ग्राम मुड़पार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवयुवक रामलीला मंडली के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है |विदित हो कि ग्राम मुड़पार में नवयुवक रामलीला मंडली के द्वारा विगत 70 वर्षों से रामलीला का सफल आयोजन किया जा रहा है |
पिछले वर्ष कोरोना के कारण रामलीला के आयोजन में आये बाधा के कारण इस बार मुड़पार में दशहरा सहित पुरे छ: दिन का रामलीला किया जा रहा है जिसमें महिलाओं, पुरुषों व बच्चों का उत्साह देखते बन रहा है |
सोमवार को मुनि आगमन व मंगलवार की रात्रि में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद के लीला का मंचन किया गया, इस लीला के प्रारंभ में जोकर बने चंदशेखर व शिवचरण चाचा-भतीजे के जोड़ी का बच्चों व दर्शकों ने आत्ममुग्ध होकर रामलीला का आनंद उठाया |
इस बार श्रीराम के पात्र पर गोपाल यादव, लक्ष्मण पुनाराम देवांगन, रावण संतराम यादव, बाणासुर व परशुराम का पात्र श्यामदास मानिकपुरी व विश्वामित्र के पात्र पर मनहरण वर्मा ने पात्रों को शिद्दत से निभाया जिसकी समस्त ग्रामवासियों व दर्शकों ने प्रशंसा की |



