विश्व बालिका दिवस मनाया गया

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन के द्वारा बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर अपने कार्यालय में विश्व बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें सरायपाली और बसना के स्कूल की बालिकाओं को आमंत्रित करते हुए एक भेवय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने न्यायालय परिषद में रिक्त पड़ी दीवारों पर अनेक प्रकार के चित्र, ड्राइंग, वाल पेंटिंग बनाए है। जिसमे स्कूल के बालकों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। जिसमें बालिकाओं व बालकों ने बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, सरस्वती माता एवं भ्रम हत्या जैसे अनेक चित्रो को बनाया है।

जिससे लोग जरूरक हो सके। कार्यक्रम में बालिकाओं को जानकारी दी गयी है कि किस प्रकार का व्यवहार कैसे करना है, किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवहार नहीं बनाना है, यदि कोई अप्रिय घटना होने की संभावना हो तो इसकी सूचना तत्काल अपने परिवार को दें। इस प्रकार का कार्यक्रम नगर में पहली बार देखने को मिला है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ न्यायालय परिषद में उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम को कराने के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन बहुत बहुत बधाई के पात्र है। जिन्होंने विश्व बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति का परिचय दिया है।

चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button