गरजती है नारी तो इतिहास बदल देती है: ममता ठाकुर
नारिशक्तियों का जलजला रहा

सरायपाली छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 10 वें दिन भूपेश सरकार को नारी शक्तियों ने हिटलरी फरमान की निंदा करते हुए जमकर ललकारा:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन में जमकर दहाड़ते रहे। केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के 106 कर्मचारी संगठन आंदोलन में शामिल हैं। राज्य सरकार के निष्क्रियता एवं दमनकारी नीति से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर चतुर्थ चरण के तहत 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन के दसवें दिन रजिस्टार आफिस के सामने हड़ताल में डंका बजाते रहे। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी के संयोजक एवं समस्त संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में हल्ला बोला।

सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अर्चना मंत्रोपचार गोरखनाथ पंडा एवं मातृ शक्तियों के द्वारा शुभारंभ किया। गणेश वंदना सीएल पुहुप एवं साथियों ने घर में पधारो गजानंद जी भजन से सबको आह्वान किया। राजाराम पटेल गणेश अथर्वशीर्ष सद्बुद्धि पाठ से भूपेश सरकार को पाठ पढ़ाया। विचार अभिव्यक्ति के क्रम में संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हम सभी जमीन से जुड़े हुए कर्मचारी है। यह सरकार जान ले हमारी एकता को पहचान ले। गीता तिवारी ने जय जय हो भगवती सूर भारती प्रेरणा गीत से ऊर्जा का संचार किया। सिल्विया बाघ यह संधि पत्र कविता से भूपेश को संशय में डाल दिया। सुषमा नंद ने पंथी गीत हमर मांग हवे डीए, एचआरए न दे दे का जोरदार प्रदर्शन किया। न्यायिक कर्मचारी संघ लक्ष्मीनारायण पोर्ते सरकार की निंदा करते हुए अपने उद्गार प्रकट किये। तेज कुमारी भोई ने अभी समय है अभी बदल दो, तेवर अपने चाल की। भूपेश सरकार को तेज तरार गीत से समझाने का प्रयास किया। सेवानिवृत्त झंडू लाल चौधरी ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारों से आवाज बुलंद किया। अध्यक्ष शिक्षक संघ किशोर कुमार रथ ने कर्मचारियों को डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है। हमें इससे डरना नहीं है। पी डब्ल्यू डी अरविंद दास हड़ताली गीत धरना का महीना फेडरेशन करे शोर जियारा रे मांगे हरदम चहुँ ओर गीत में सब को सराबोर किया। तहसीलदार ममता ठाकुर जी ने अपने ममतामई वाणी से गरजती है नारी तो इतिहास बदल देती है कविता प्रस्तुत की। गैस मोती पटेल रंग लाएगी हर मेहनत एक दिन संघर्ष से आगे बढ़ते रहो कहा। किशोर पटेल ने यह भीख नहीं हमारा अधिकार है कविता से भूपेश काका को याद दिलाया। अनुसूइया मेडम ने भगवान जगन्नाथ की आराधना करते हुए भूपेश के सद्बुद्धि की प्रार्थना की। स्वास्थ्य संयोजक संघ गीता गार्डिया ने उम्र थका नहीं सकती से अपने विचार व्यक्त किए। सचिव सहायक शिक्षक फडरेशन अंगद बारीक हड़ताल गीत दे दे न कका मांग पूरा कर देन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ भोजराज पटेल ने ओपेरा की तर्ज पर अभिमन्यु बध का मंचन किया। आज के पूरे कार्यक्रम में दुर्गा, काली, मातृशक्ति, नारीशक्तियों का जलजला रहा। कार्यक्रम के संचालन में नारी शक्ति स्वरूपा रेखा पुरोहित एवं शुभ्रा डड्सेना जी का जलवा रहा। राष्ट्रगान के साथ शानदार दसवें दिन का समापन किया गया।

चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button