खरोरा;—चितावर धाम भालुकोना में किया गया मनोकामना ज्योति प्रज्ववलित।।

अंचल के हिरमी,मोहरा,भालुकोना, भालेसुर, बरडीह ,मुसवाडीह पथरचुवा सहित आसपास गांवो म नवरात्र को लेकर गुरुवार सुबह से ही मंदिरो एवं दुर्गा पंडालों को सजाने व साफ सफाई कर ज्योति प्रज्ज्वलित करने व मूर्ति स्थापना को लेकर आवागमन बना रहा।जो विधि विधान के साथ सही मुहूर्त पर ही भालुकोना पर स्थापित चितावर धाम पर तेल 169मनोकामना ज्योति कलशव 11 घी ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया।इसके अलावा ग्राम रावन में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम के सभी माता देवालयों में शुभ मुहूर्त पर ज्योति कलश प्रज्वलित की गई। जय महामाया शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र में 37 ,शीतला मंदिर में 27,साथ ही चैत्र नवरात्र का मनोकामना ज्योति कलश महामाया मंदिर में 28, मां शीतला मंदिर में 16 दोनों पर्व का प्रज्ज्वलित हो रही हैं। इस पर्व में दुर्गा मंदिर तिगड्डा चौक में 1, सिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में 4, प्राथमिक शाला के समीप हनुमान जी के मंदिर में 1, इंदिरा आवास चौक दुर्गा पंडाल में 3, दशहरा मैदान पंडाल में 3, ग्रामीण सोसायटी सरस्वती चौक में 1, गांधी चौक में 1, महामाया चौक में 1, दामाद पारा दुर्गा पंडाल में 1,हाई स्कूल रोड दुर्गा पंडाल 1,श्री राम मंदिर दुर्गा पंडाल 2, मां सरस्वती पंडाल उपस्वास्थ्य केंद्र चौक 2, और पुरन पंच 2 ,भोजराम वर्मा 1ज्योति कलश, छन्नु वर्मा 1ज्योति कलश सहित घरों में भी ज्योति कलश स्थापना की गई है। भालुकोना चितावर धाम में ज्योति प्रज्ज्वलित में सरपंच प्रतिनिधि आशिष वर्मा,रवि बालायदु,दिलीप वर्मा,संतराम वर्मा,बोधराम वर्मा,दयाराम यदु,तिरिथ वर्मा,जवाहर लाल,नानू वर्मा सहित समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।



