*सीमेंट कंपनी के अड़ियल रवैया से ट्रक मालिक संघ एवं ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी**निलेश चंद्रवंशी खरोरा मीडिया प्रभारी*
सीमेंट कंपनी के अड़ियल रवैया से ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी है जिसे ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक मालिक तो परेशान है ही
परिवहन की कीमत कम होने एवं सीमेंट डीलरों की मनमानी , डीजल के बढ़ती कीमतों के कारण आज ट्रक व्यसाय खत्म होने के कगार पर है।
जिसकी चिंता किसी को नहीं है न ही सरकार कोई भी राहत दे रही है और ना ही सीमेंट कंपनी कोई बात सुन रही है ।
उल्टे सीमेंट कंपनी अपने डीलरों एवं पेपर के माध्यम से हड़ताल कर्मियों के ऊपर दबाव डालने की कोशिश कर रही है पर पूरे छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक एवं ट्रांसपोर्ट संघ आर-पार की लड़ाई के मूड में है कई ट्रांसपोर्टरों एवं ट्रक मालिक संघ से बात करने पर बताया गया कि अब जो हो जाए जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल बदस्तूर जारी रहेगा चाहे अब अंजाम कुछ भी हो जाए ।



