भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता रानी आएगी डोली पर


खरोरा -:आश्विन मास की नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है इस बार यह पर्व 8 दिनों का रहेगा ।15 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के साथ खत्म होगा ।इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। देवी का आवाहन पूजन और विसर्जन तीनों शुभ काम सुबह ही करना चाहिए ।खरोरा के ज्योतिषाचार्य पण्डित धनंजय शर्मा के अनुसार नवरात्र की शुरुआत जिस वार से होती है उस वार के अनुसार देवी मां अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती लोक आती है। अगर नवरात्र की शुरुआत सोमवार या रविवार से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक आती है ।अगर मंगलवार या शनिवार से नवरात्र शुरू हो तो माता घोड़े पर सवार होकर आती है ।अगर नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हो रही है तो देवी मां नाव में आती है ।अगर गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्र शुरू होती है तो माता डोली में सवार होकर आती है। इस बार नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं अतः देवी दुर्गा डोली पर सवार होकर आएगी और माता का प्रस्थान भी डोली में ही होगा। इस वाहन का संदेश यह है मां की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होंगी और देश और दुनिया की अशांति खत्म होगी। व्यापार बढ़ेगा और जनता को सुख मिलेगा ।आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना करके शक्ति पूजन शुरू किया जाता है। प्रतिपदा से नवमी तक भक्तों को अंदर बाहर से शुद्धि रख कर देवी मां का पूजन करना चाहिए ।भक्तों को अंदर से शुद्धि रखनी चाहिए अर्थात बुरे विचारों का त्याग करें बाहर से शुद्धि यानी गैर धार्मिक कर्मों से बचें और धर्म के अनुसार कर्म करें ।श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें ।संयम पूर्वक रहे नवरात्र का व्रत करने वाले भक्त शुद्ध और संयमित रहेंगे तो देवी पूजा जल्दी सफल हो सकती है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button