छत्तीसगढ़: धारा 144 और शांति समिति की बैठक के बाद अब शहर बंद, VHP ने रैली निकालकर की बंद की अपील

कवर्धा. कवर्धा में बीते दिनों से चल रहे पक्षों के विवाद के बाद अब विश्व हिंदू परिषद ने कवर्धा बंद का आह्वान किया है। VHP ने रैली निकालकर शहर बंद रखने की अपील की है। इस दौरान भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बीते दो दिन पहले शहर में धारा 144 भी लगाई गई थी, उसके बाद एक दिन पहले ही सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के लोगों को बुलाकर पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठक भी बुलाई थी जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी।
रिपोर्ट- नरेंद्र वर्मा, कबीरधाम
Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




