दहेज की बलि चढ़ी बेटी को अभी तक इन्साफ नहीं मिला दहेज के दरिन्दे जांच को प्रभावित करने मे लगे आखिर इस बेटी को न्याय कब मिलेगा ????

रायगढ़ पुलिस विभाग मे पदस्थ ए एस आई प्रकाश नारायण पांडे की पुत्री (सूर्या पांडे) का विवाह बड़े ही धूम धाम से आरक्षक पद पर पदस्थ प्रवीण मिश्रा पिता अनंत मिश्रा के साथ 06/07/2018 को संपन्न हुआ था

कुछ दिनों पश्चात दहेज लोभीयों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया बात बात पर लड़की को मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे उसकी बहन इसी विभाग मे उच्च पद पर होने के कारण अपना रौब दिखाती थी और आने पर लड़की को गंदी गंदी गालियां देकर मारपीट करती थी

दिनांक 01/12/2019 को जब (सूर्या मिश्रा ) की पहली सन्तान (पुत्री ) पैदा हुई तो सभी लोग ताना देकर कहने लगे ऊपर से कुछ दहेज नहीं लाई और लड़की पैदा कर दी यह कह कर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिए परंतु लड़की वालों के परिवार द्वारा समझा बुझा कर आ गए परंतु इस दहेज लोभी का मन नहीं भरा इसके पश्चात दिनाँक 02/07/2020 को उस दहेज लोभी द्वारा लड़की का गला दबा कर मारपीट किया जिसकी जानकारी मिलते ही माता पिता अपनी लड़की और बच्ची को आकर अपने घर ले आए

6 माह उपरांत लड़की के घर उसके पिता को फोन कर के उसकी बहन श्रद्धा पाठक (थानेदार दुर्ग)ने कहा कि लड़की को अपने पास रखे और तलाक दे जिससे मेरा भाई दूसरी शादी करेगा और हमने अपने छोटे भाई की शादी कराने के लिए इस गरीब घर की लड़की को मेरे भाई से शादी करवाये है आकर अपनी लड़की को ले जाओ य़ह सब सुन कर लड़की और घर वाले घबरा गए हाथ जोड़कर विनती करने पर दहेज लोभी पति आकर लड़की के माँ बाप को खरी खोटी कह कर दहेज मे दी गई गाड़ी को पटक कर चला गया और जाते जाते यह कह गया,कि मैंने जो बुलेट गाड़ी दहेज मे मांगी थी उसको तत्काल देना नहीं तो तुम्हारी बेटी का किया होगा समझ लेना

लड़की को लेने के कुछ दिनों उपरांत फिर से अपनी वही रूप दिखाना शुरू कर दिया लड़की ने अपने भाई के फोन पर अपने मरने की बात बताई कहा कि आज मेरा गला दबाकर मार डालेगा कुछ देर बाद उसके पति का फोन आया और कहा कि आपकी लड़की को ले जाओ नहीं तो इसको मैं मार दूँगा कहने लगा और आखिर मार कर टांग दिया और आत्महत्या का रूप देने लगा

पूरा परिवार रोता बिलखते कवर्धा जाने लगे और उन लोगों को हिदायत दी कि मेरी पुत्री को मत उतारना हमारे आते तक जब जाकर देखा गया तो लाश टंगी हुई और दरवाजा खुला था उसकी 02 वर्ष की बच्ची सहमी हुई थी जो कुछ देर पहले उससे मारपीट किया था बच्ची अपने पिता के पास जाने से डर रही थी आखिर बच्ची अपने पिता से इतनी डरी हुई क्यों थी

परिवार का आरोप हैं कि उसकी बहन श्रद्धा पाठक के दबाव मे आकर एफ .आई. आर . तक दर्ज नहीं किया गया जबकि इतना गंभीर मामला होने के बावजूद भी पी एम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया गया परंतु इस रिपोर्ट से परिवार संतुष्ट नहीं है

मामला दर्ज होने के बाद पूरा परिवार फ़रार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है जिसको तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पीड़ित परिवार कर रहा है क्योंकि ये जांच को प्रभावित कर सकते है इनको जल्दी से जल्दी सजा मिले जिससे हमारी बेटी को इंसाफ मिल सके










इंडिया007न्यूज की खास रिपोर्ट****
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




