*अक्टूबर को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई*


जिसकी अध्यक्षता श्री जयदत्त क्षीरसागर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। मीटिंग का संचालन श्री रामलाल जी गुप्ता महासचिव ने किया ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ ममता साहू ने महिला प्रकोष्ठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं श्री संदीप साहू ने युवा प्रकोष्ठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक को श्री डॉ प्रकाश सेठ जी ,श्री मोतीलाल साहू जी छत्तीसगढ़ ,श्री एन टी राठौर जी गुजरात,श्री अर्जुन हिरवानी जी छत्तीसगढ़ , श्री गौरीशंकर साहू जी दिल्ली ,श्री ताराचंद साहू जी मध्यप्रदेश, श्री विजय चौधरी जी महाराष्ट्र, श्री रिपुसुदन साहू जी झारखंड, श्री शौकीन चंद राठौर जी राजस्थान, श्री अमरेंद्र साहू जी बिहार ,श्री हीरालाल साहू जी, श्री आनंद साहू जी बिहार, श्री बटन लाल साहू जी मध्य प्रदेश, श्री कमलेश साहू जी आसाम, श्री भारत भूषण जी कर्नाटक, श्री पी एम रघुनाथ जी कर्नाटक, श्री मनोहर साहू जी मध्य प्रदेश, श्री चंद्रशेखर साहू जी छत्तीसगढ़, श्री मुकेश कश्यप जी झारखंड श्री पी राम कृष्णैय्या जी हैदराबाद, श्री विनोद गुप्ता जी उत्तर प्रदेश, श्री शिव कुमार प्रसाद जी झारखंड, आदि ने बैठक को संबोधित किया। स्वर्गीय काकू केसरबाई क्षीरसागर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री पूर्णेश मोदी जी लोक निर्माण मंत्री गुजरात की नियुक्ति पर बधाई दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर जी ने महिला प्रकोष्ठ के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और छत्तीसगढ़ को मॉडल राज्य घोषित किया एवं सभी प्रकोष्ठ को 14 सूत्री विजन पर काम करने के लिए कहा। आगामी दिनों माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलकर समाज हित में कार्य करने की बात कही। राजनीतिक प्रकोष्ठ की जवाबदारी ज्यादा है इसलिए आने वाले चुनाव में राजनीतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के लिए कहा गया। मीटिंग में आभार प्रदर्शन अतिरिक्त महासचिव श्री अरुण भस्मे जी ने किया।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button