एबीसी में कक्षा 5-10वीं तक की कक्षाएँ शुरू
एबीसी पब्लिक स्कूल, सारागांव में पालकों की सहमति से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज से कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक की कक्षाएँ शुरू हो गई हैं। स्कूल आने से सभी विद्यार्थियों के चेहरे में हर्ष और उल्लास देखने को मिला। कक्षा प्रवेश से पहले सभी बच्चों के हैंड सेनेटाइज किये गये एवं स्कूल परिसर में एंट्री से पहले डिजिटल थर्मामीटर से टेम्प्रेचर चेक किया गया । विद्यालय प्रशासन की ओर से अकडेमिक डारेक्टर श्रीमती अनिता ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप मास्क और चॉकलेट वितरित किये एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। स्कूल के प्राचार्य एम. एल. वर्मा ने अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कोरोना नियमों का अक्षरस: पालन करने के लिये प्रेरित किये एवं स्कूल के मूल मंत्र शिक्षा ,संस्कार और अनुशासन का पालन करते हुए आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किये।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



