*ब्लॉक कांग्रेस खरोरा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा गावँ-गाँवो में ले रहे बैठक ।*

खरोरा । छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार ब्लॉक काँग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में बूथ कमेटी गठन हेतु बूथवार बैठको का सिलसिला लगातार विभिन्न गावो में जाकर किया जा रहा है । सर्वप्रथम खौना में सभी जोन व सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संग़ठन श्री चन्द्रशेखर शुक्ला जी व रायपुर जिला प्रभारी महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू जी द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में दस जवान दस सियान और दस महिलाओं के हिसाब से तीस तीस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची बनाने व उनके संपर्क नंबर देने का कार्य सौंपा था उसी परिपेक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में खरोरा क्षेत्र के ग्राम खौना, देवगावँ, अमलीतलाब, सोनतरा, खपरी, मढ़ी, कोदवा, जजंगिरा, बंगोलीआदि गावो के समस्त बूथो में जोन अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष खौना किरण ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष रायखेड़ा प्रकाश सागरवंशी, कार्यलय प्रभारी व खरोरा सेक्टर प्रभारी धनेश राम वर्मा , किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शशांक शेखर चंद्राकर, सेवादल अध्यक्ष श्यामलाल बघेल , महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा व खौना के युवक कांग्रसी नेता मुकेश ठाकुर , जिला खनिज न्यास सदस्य सावित्री बघेल, अम्बिका बंछोर सहित अन्य के सहयोग से खरोरा क्षेत्र समस्तो गावो के कांग्रेसियों व बूथ प्रभारियों की बैठक लेकर बूथ कमेटी गठन कार्य कर रहे है साथी ही गावँ गावँ में बैठक होने से ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं की भी जानकारियां मिल रही है जिसका यथासम्भव निराकरण किया जा रहा है।




