जोगी कांग्रेस ने युवा लोकसभा की कार्यकारिणी की हुई घोषणा – अमर गोस्वामी

डोंगरगांव. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी जी, विधायक दल के नेता श्री धर्मजीत सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी व अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री विष्णु लोधी जी व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री नवीन अग्रवाल जी के मार्गदर्शन पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी जी के द्वारा मंथिर पाल व श्यामलाल कंवर को लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर और लाल दास साहू को लोकसभा महासचिव पद पर और ललित कुंजाम को लोकसभा सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।श्री अमर गोस्वामी ने कहा कि चारो नव नियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति से छुरिया ब्लॉक में हमारी पार्टी मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी भी चुनाव लड़ेंगी।नव नियुक्तपदाधिकारियों ने कहा कि हम पूरे निष्ठा के साथ अपने पद और पार्टी की गरिमा बनाकर हर गरीब , दबे कुचले लोगो की मदद करेंगे और उनके अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। चारो पदाधिकारियों के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.





