छ ग को अपराध व लूट की संज्ञा के पहले स्वयं के कार्यकाल पर चिंतन करें डॉ रमन- कांग्रेस

गुजरात, म प्र,बिहार में किसकी सरकार सार्वजनिक करें – रुपेश दुबे

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने न्याय की बहार वाले छ ग राज्य को डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा बार-बार अपराध का गढ़ की संज्ञा देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह स्वयं आत्म चिंतन करें कि उनके कार्यकाल में किस प्रकार से प्रशासनिक अधिकारी अपराध और आम जनता को मिलने वाले लाभ और सुविधा को लूटने का खुला खेल खेलते थे और उनको उनके नेतृत्ववाली भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त था । छ ग से गुजरात, म प्र ,बिहार, की तुलना करने पर यह सार्वजनिक करे कि इन राज्यों में किसकी सरकार है।
प्रवक्ता दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में नान घोटाला, धान घोटाला ,आश्रम छात्रावासों में बालिकाओं के साथ अनाचार,ऑंखफोड़वा, नसबंदी कांड, उनके स्वयं के ओएसडी अनाचार के आरोपी हैं विकास की आड़ में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार कर शासकीय कोष को लूटने का कार्य भाजपा सरकार में हुआ वो जग जाहिर है। सबसे बड़ा आपराधिक कृत्य तो डॉ साहब के स्वयं के निर्वाचन जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों को ₹12000 प्रोत्साहन राशि दिए जाने थे उस पर भी प्रशासनिक तंत्र ने साजिश कर योजना के विपरीत जिले के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि ना देकर उन राशियों का गबन भी कर लिया ? और डॉ साहब मौन रहे।अपराधियों के व्यक्तिगत आपराधिक मानसिकता से हुए अपराध पर प्रशासन को दोष देना डॉ साहब की हताशा का परिचायक है भाजपा सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपाई दबाव डालकर गलत कार्य करा साजिश पूर्ण खेल खेल कर प्रशासन का दुरुपयोग किया था जिसके चलते के कई शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय के चक्कर काटते घूम रहे हैं ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button