फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 .0 का आयोजन

खरोरा:—-
नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार।
श्री ज्ञान सागर आईटीआई मुड़पार में नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया जिसमें आईटीआई के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। जिसमें विद्यालय के छात्र शामिल थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त छात्रों द्वारा फ्रीडम रन किया गया। कार्यक्रम का का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक रिंटू वर्मा के द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमान कुलेश्वर वर्मा सर एवं नंद देवांगन, दिलीप देवांगन सर,अनिल वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन में विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त छात्र द्वारा फ्रीडम रन किया गया । एकता युवा मंडल के साथी विश्राम वर्मा, निर्मल वर्मा, संजू साहू और गुलाब यादव का विशेष सहयोग रहा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



