जनता को लूटने में कांग्रेस भाजपा दोनों की बराबर हिस्सेदारी : विष्णु लोधी

राज्य में मंहगाई बढ़ाने वाले कांग्रेसी फिर किस बात पे कर रहे साईकिल की सवारी: विष्णु लोधी

केंद्र में भाजपा और राज्य में कांग्रेस का महँगाई में बराबर का हिस्सा, सरकार राज्य टैक्स कम करे या जनता को बेवकूफ बनान बंद करें : विष्णु लोधी

कांग्रेसियों का मंगाई पे सायकिल चला के विरोध, कथरी ओढ़ के घी पीने जैसा : विष्णु लोधी

अडानी को 2% टैक्स में डीज़ल और जनता को 50% में, क्यों? जनता जानना चाहती है।

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि हिंदुस्तान में कोरोना के बाद सबसे बड़ी आपदा जो आम आदमी के लिए दिक्कत का सबब बनती जा रही है वह है निरंकुश होती महँगाई। जिसमे सभी चीज़ों के दामो का लगातार आसमान छूता जाना लोगो का बही खाता बिगाड़ रहा है। हर समान के दाम और उनपे केंद्र और राज्य का कर जनता को महँगाई के बोझ के तले दबाता जा रहा है। इस महँगाई में खुद की भूमिका को छुपाने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने केंद्र के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाया हुआ है। जिसके तहत कांग्रेस के व्दारा साईकल यात्रा जिले में निकाली गई । जिसे जनता कांग्रेस झूठा करार देती है।
विष्णु लोधी ने कहा कि हमारे जिले की जनता cgst और sgst का मतलब जानती है। c याने सेंट्रल और S याने स्टेट को बराबर पैसा पटा पटा के जनता परेशान है । विष्णु लोधी ने कहा की ये झूठी सायकल यात्रा है, जनता से लूट में केंद्र के साथ राज्य की भी बराबर की हिस्सेदारी है ये सिर्फ दिखावे की सायकल सवारी है। अगर सच मे कांग्रेस पार्टी जनता के प्रति गंभीर होती तो महँगाई कम करने के लिए जनता से वसूलने वाले राज्य कर को कम करती, पर कांग्रेस ने कर तो केंद्र के साथ बराबर बाँट लिया और जनता को बेवकूफ बनाने साईकल चला रहे हैं। कांग्रेसियों का ये पाखंड कथरी ओढ़ के घी खाने जैसा है। सरकार से सवाल करते हुए विष्णु लोधी ने पूछा कि क्यों अडानी को डीज़ल खरीदी में छूट देकर मात्र 2% ही कर की वसूली की जा रही है वही आम जनता से 50% कर वसूला जाता है ? क्या राज्य टैक्स की दर कम करवाने की पहल करेंगे कांग्रेस सरकार ? इसपे कुछ कदम उठाने अपनी राज्य सरकार से बात करेंगे pcc चीफ़ ? और अगर ये नही कर सकते तो जिले की और प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button