49 नग अवैध सौगोन चिरान जप्त, बचेली वन परिक्षेत्र की कार्यवाही

बीते मंगलवार को वन परिक्षेत्र बचेली ने श्यामगिरी गांव से 49 नग अवैध सौगोन चिरान को जप्त करने में सफलता पाई है जप्त चिरान की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है । वन परिक्षेत्र बचेली के रेंज अधिकारी गयादीन वर्मा के नेतृत्व में उपपरिक्षेत्र नकुलनार के स्टाफ के साथ यह कार्यवाही की गई ।इस विषय मे जानकारी देते रेंजर वर्मा ने बताया कि मुखबिर की पुष्ट सूचना पर दबिश देकर एक घर में रखे सौगोन के चिरान को जप्त कर धन्नूराम कोर्राम पिता महादेव के खिलाफ वन अपराध क्रमांक 4456/09 दर्ज की गई ।
इस लकड़ी का उपयोग महंगे फर्नीचर बनाने के लिए किया जा रहा है ।बताना जरूरी है कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के कारोबार पर अंकुश लगाने वन विभाग भी अपने सूत्र लगाए रखता है और इस प्रकार की कार्यवाही की जाती है ।
इस कार्यवाही में रेंजर बचेली के अलावा डिप्टी रेंजर में चंद्रसेन बघेल,हरिचंद बघेल वनपाल,अगहन श्याम भगत,त्रिलोचन ठाकुर, वनपाल में शिवराज पटेल, उमेश नेगी,मनीष कर्मा, चिंगड़ू राम, राजेश कर्मा,देवचंद नाग,नंदा कुंजाम वाहन चालक मौजूद थे । साभार…
पवन कुमार नाग बस्तर…..
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




