करण साहू बने अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा उपाध्यक्ष

डोंगरगांव. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी जी, विधायक दल के नेता श्री धर्मजीत सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी व अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री विष्णु लोधी जी व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री नवीन अग्रवाल जी के मार्गदर्शन पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी जी के द्वारा श्री करण साहू जी को लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।श्री अमर गोस्वामी ने कहा कि करण साहू जी के नियुक्ति से नव नियुक्त जिला मानपुर मोहला चौकी में हमारी पार्टी मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी भी चुनाव लड़ेंगी।नव नियुक्त लोकसभा उपाध्यक्ष श्री करण साहू ने कहा कि मैं पूरे निष्ठा के साथ अपने पद और पार्टी की गरिमा बनाकर हर गरीब , दबे कुचले लोगो की मदद करूंगा और उनके अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ूंगा। करण साहू के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




