भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री भाटिया ने की खुदकुशी

अम्बागढ़ चौकी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Chhattisgarh Rajnandgaon) से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहाँ भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक व मंत्री राजिंदरपाल सिंग भाटिया ने आज शाम 6 बजे के लगभग अपने निवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसकी खबर आग की तरह गांव शहर जिला और पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद से ही घटना की सत्यता और कारण जानने लोगो की फोन की घटना की पुष्टि होते ही लोगो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी घंटी एक दूसरे के फोन पर बजने लगी। छुरिया थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की दोपहर को वे अपने कमरे में गये जहाँ देर शाम तक बाहर नहीं आने पर खिड़की से परिवार वालो ने देखा तो शव पंखे पर लटका दिखा। बताया गया है कि राजिंदर पाल भाटिया लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। राजनांदगांव ज़िले में बीजेपी के क़द्दावर नेताओं में शामिल थे। तीन बार खुज्जी विधानसभा से विधायक रहे और भाजपा शासनकाल में परिवहन मंत्री भी रहे है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे, लेकिन क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.




