मुनगेसर में रविवार को जिला स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विकास विभाग शामिल होंगे*

खरोरा:;—– विकासखंड आरंग के ग्राम पंचायत मुनगेसर (चंदखुरी) में रविवार 19 सितंबर को जिला स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित हैं। युवा संगठन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कार्यक्रम स्कूल चौक के पास बने मंच पर रात 7 बजे से आरंभ होगा, विजेता प्रतिभागी व टीम को मेडल शिल्ड व पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप डांस में प्रथम को 20 हजार, द्वितीय 15 हजार व तृतीय को 10 हजार, युगल डांस में प्रथम को 5 हजार, द्वितीय 3 हजार, तृतीय को 2 हजार वही एकल डांस में प्रथम को 3 हजार, द्वितीय को 2 हजार तथा तृतीय को 1 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से माननीय मंत्री व आरंग विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया, डोमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, कोमल साहू अध्यक्ष विधानसभा आरंग, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, शारदा देवी वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, ललिता कृष्णा वर्मा जिला पंचायत सदस्य, दिनेश ठाकुर जनपद सदस्य, रामचन्द्र वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखुरी, रविशंकर धिवर अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी, हेमन्त कोटराने सरपंच ग्राम मुनगेसर, चेतन वर्मा अध्यक्ष शाला विकास समिति व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। युवा संगठन के सचिव ललित डहरिया ने कार्यक्रम में सभी को शामिल होने निवेदन किया है, भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता युवा संगठन व समस्त ग्रामवासी मुनगेसर के सहयोग से आयोजित हैं।



