गुजरात में शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह, जितेंद्र वघानी-राजेंद्र त्रिवेदी बने मंत्री

गांधीनगर. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुरू हो गया हैं। राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों में चुनावी जीत के लिए भाजपा पाटीदार पटेल पर भरोसा कर रही है। घाटलोदिया से पहली बार विधायक भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में सभी नए चेहरे होंगे। यह भी संभावना है कि युवा विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सभी मौजूदा चेहरों को बाहर किए जाने की संभावना है।
Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




