*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा के जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया*


*खरोरा* :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *मोहन मरकाम* व जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष *उधोराम वर्मा* के जन्मदिन पर खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में खरोरा मंगल भवन में केक काटकर व श्रीफल के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह व वृक्षारोपण के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि – कार्यकर्ताओ के ही मेहनत व मार्गदर्शन से ही कांग्रेस की सरकार बनी है, यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत को धन्यवाद कहने का एक छोटा सा माध्यम मात्र है। इस अवसर पर विधायक महोदया ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसान को अपनी उपज का बहुत अच्छा दाम मिल रहा है, जहाँ सरकार धान को 2500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रही है तो वहीं कोदो, कुटकी, जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी फसल को 3000 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदी कर छत्तीसगढ़ को मिलेट हब के रूप में विकसित कर रहे है इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी के द्वारा तीजा के अवसर पर सभी स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ किया गया, भूमिहीन किसानों के लिए 6000 रुपये के अनुदान की घोषणा की एवम अकाल पीड़ित क्षेत्रो के किसानों के लिए 9000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा राशि की घोषणा की है, जो कि अभूतपूर्व है। सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिलाओ के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है। जिसमें खनिज निगम के अध्यक्ष – गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी – मण्डल दास गिलहरे, बलराम नरसिंह, जिलाध्यक्ष – उधोराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष – देवव्रत नायक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष – अरविंद देवांगन, उपाध्यक्ष – अश्वनी वर्मा, एल्डरमैन – नीलेश चंद्रवंशी, पार्षद – सुरेंद्र गिलहरे, जनपद सदस्य – मुकेश भारद्वाज, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस – रविन्द्र बबलू भाटिया, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी – खूबी डहरिया, अध्यक्ष युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा – अंकित वर्मा, जनपद सदस्य – टोकेंद्र गायकवाड, महिला ब्लॉक अध्यक्ष – सरोजनी वर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष – शशांक चंद्राकर, इंटक वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष – रेशम वर्मा, युवा प्रकोष्ठ इंटक अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, जिला सचिव – तुलेश्वर वर्मा, महासचिव युवा कांग्रेस – प्रकाश सारंगवंशी, सन्नी शर्मा, तोमलाल वर्मा, संदीप साहू, होलेंद्र बंजारे, डागेश्वर जोशी, पुष्कर भारद्वाज, भरत लाल साहू, सुनील सायतोड़े, राजा बंजारे, सोनू मार्कण्डेय, शेखर देवांगन व समस्त सरपंच गण, जनपद गण, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, इटंक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, जनपद सदस्य व समस्त कांगेसी गण उपस्थिति रहे ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button