राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में खाद की कालाबाजारी एवं बिजली कटौती व बिल में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ,किसान मोर्चा एवं विधायक नारायण चंदेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ

राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश मे खाद का कालाबजारी, असमय बिजली कटौती व बिल मे भारी बढ़ौती के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा नवागढ़ मण्डल एवं जांजगीर ग्रामीण मण्डल के संयुक्त तत्वाधान मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राछाभाठा नवागढ़ मे विधायक मा. नारायण चंदेल की उपस्थिति मे संपन्न हुआ विधायक ने अपने उद्बोधन मे कहा प्रदेश के गूंगी बहरी सरकार प्रदेश की जानता को छल रही है सुनियोजित तरीके से प्रदेश मे धर्मान्तरण करा रही हैं कांग्रेस धर्मान्तरण कराके राष्ट्रान्तरणत कराना चाहती हमारी संस्कृति हमारी आस्था हमारे भारतीय पुरातन परम्पराओं पर आघात करना चाहती हैं! श्री चंदेल ने प्रदेश सरकार को सचेत कराया की किसानो का धान 01 नवम्बर से खरीदे व पूर्व से बरदाने की पर्याप्त व्यवस्था रखे! नरेन्द्र कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य एन. जी. ओ. प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कांग्रेसीयों का कथनी और करनी मे फर्क बताते हुये कहा प्रदेश सरकार पवित्र गंगा जल की चुनावी सौगंध भूल गये अधिकतर असमय बिजली बंद से किसानो के बोर मोटर नहीं चलने के कारण फसल पर पानी सिचाई बाधित होने के साथ साथ पूरा प्रदेशवाशी परेशानी का सामना कर रहा हैं! गुलाब सिंह चंदेल ने कांग्रेस राज मे भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कही श्रीमति नंदनी रजवाड़े एवं शैलेंद्र पांडे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया!
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से राजशेखर सिंह अध्यक्ष किसान चेतना मंच, बद्री केशरवानी पार्षद विवेका गोपाल जगदीश कश्यप मण्डल अध्यक्ष रनिरंज कोशले समर्थ सिंह महामंत्री द्वय राजू कश्यप अश्वनी साहू मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा शिवगोपाल कश्यप अनुज कुर्मी रमेश कश्यप रामविलास कश्यप,झाम कश्यप नरेन्द्र साहू सत्यनारायण पटेल सहित भारी संख्या मे किसान व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें!

रिपोर्टर:-आनंद केवट जिला ब्यूरो जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button