पोला तीजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कर्ज माफी कर सम्मान बढ़ाया —विभा साहू
प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव विभा साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महिलाओं के कर्ज माफ करने पर प्रदेश भर के महिलाओं के तरफ से आभार जताया है व पोला त्यौहार की बधाई दी है मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा-पोरा तिहार की धूम रही। इस त्योहार के लिए मुख्यमंत्री निवास को तिजहारिन महिलाओं का मायका बना दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और नेताओं के साथ भगवान शिव, नंदी बैल और चुंकिया-पोरा की पूजा की और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों का 12 करोड़ 77 लाख रुपए का कर्ज माफ कर दिया।
श्रीमती विभा ने कहा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रक्षा व महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गंभीर है।
सरकार में महिलाओं का भरोसा सुशासन का सबसे बेहतर उदाहरण है। प्रदेश सुशासन के उदाहरण के रूप में देश भर में देखा कर्जमाफी के साथ कर्ज का बजट भी बढ़ाने की भी घोषणा
मुख्यमंत्री ने सभी महिला स्व-सहायता समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की। उनका कहना था, इससे वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां आरम्भ कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है।
88 हजार से अधिक महिला समूह चुका चुकीं कर्ज कोरोना काल की वजह से कई स्व-सहायता समूह अपना कर्ज नहीं चुका पाए थे अब उन्हें इस कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




