छत्तीसगढ़ : जंगली हाथियो ने मचाया आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, पति – पत्नी समेत 4 साल के मासूम की मौत


छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। बीती रात जंगली हाथियों ने उदयपुर वन परिक्षेत्र में 3 लोगों को कुचल दिया है। जिसमें महिला, पुरूष सहित एक छोटा बच्चा शामिल है। हाथियों के हमले में पति-पत्नी और बच्चा, तीनों की मौक़े पर मौत हो गयी। तीनों उदयपुर से कुन्नी जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है। जंगली हाथियों के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक गौतम दास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी स्कूटी में सवार होकर कैशपार माइक्रो फाइनेन्स से 30 हजार रुपये निकाल कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जजगी से केदमा मार्ग पर मोहनपुर चौक के पास स्कूटी सवार लोगों को हाथियों ने मार दिया। बताया जा रहा है कि गौतम दास पिता राजेश दास (30 साल), रीना दास पति गौतम (28 साल), बालक युवराज (4 साल) तीनों उदयपुर से कुन्नी जा रहे थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




