चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, महिला नेत्री सरोज पांडेय यूपी में बनाई गई सहप्रभारी, मिशन 2024 का सेमीफाइनल

नई दिल्ली. हाल में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए बुधवार को पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की नुयुक्ति कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है।आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से महिला नेत्री सरोज पाण्डेय को यूपी विधानसभा चुनाव की सहप्रभारी बनाया गया है। जानकारों की मानें तो इसे मिशन 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है।पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

वर्तमान में चार राज्यों में भाजपा की सरकार

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कस ली है। अभी इन पांच राज्यों में से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button