एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर हैं पीएम मोदी और 5वें नंबर पर

नई दिल्ली.  एक बार फिर अपनी छवि को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। दुनिया भर के दिग्गज नेताओं को पछाड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी अप्रूवल रेटिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में नरेंद्र मोदी अप्रूवल रेटिंग में सबसे आगे हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 13 दिग्गज राष्ट्रों के प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है।इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग ज्यादा बेहतर हुई है। गौरतलब है कि जून में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66 परसेंट थी। ऐसा नहीं है कि मोदी की अप्रूवल रेटिंग में ही इजाफा हुआ है, बल्कि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25 फीसदी की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

इस सर्वे में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% है। 2 सितंबर को अपडेट किए गए इस सर्वे में पीएम मोदी के बाद मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी तीसरे नंबर पर रहे। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (52 प्रतिशत) चौथे नंबर पर हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रंपति जो बाइडेन (48 फीसदी) वैश्विक नेताओं की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद ऑस्ट्रे लिया के प्रधानमंत्री स्कॉडट मॉरिसन 48% रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं। सातवें पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हैं, जिनकी रेटिंग 45% है।

वहीं, आठवें पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं, उनकी रेटिंग 41 प्रतिशत है। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो हैं, उनकी रेटिंग 39 प्रतिशत है। इसके बाद 38 प्रतिशत रेटिंग के साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रहपति मून जाए-इन 10वें स्थान पर हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज 35% के साथ 11वें स्थान पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 34% के साथ 12 वें स्थान पर हैं जबकि 13वां स्थान जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा को मिला है, जिनकी रेटिंग 25% है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button