अच्छी खबर : अब लड़कियों को भी मिलेगी नेशनल डिफेंस एकेडमी में एंट्री, सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए सरकार ने कही ये बात

नई दिल्ली : अब महिलाओं को भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में एंट्री मिल सकेगी। सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए सरकार ने बताय है कि महिलाओं को एनडीए(NDA) के जरिए सेना में स्थायी कमीशन देने का निर्णय लिया गया है. कोर्ट ने इस पर खुशी जताते हुए सरकार से लिखित हलफनामा दाखिल करने को कहाआपको बता दे अब तक एनडीए के दरवाजे लड़कियों के लिए बंद रहे हैं. वहां सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता है. इसे भेदभाव बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका दाखिल हुई थी. 18 अगस्त को कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि इस साल होने वाली एनडीए की प्रवेश परीक्षा में लड़कियों को भी शामिल होने दिया जाए. कोर्ट ने कहा था कि दाखिले पर अंतिम फैसला बाद में किया जाएगा.

2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस संजय किशन कौल ने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा, “हमें खुशी है कि सेना ने खुद ही इस दिशा में पहल की है. सेना का सम्मान है, लेकिन उसे लैंगिक समानता को लेकर बहुत कुछ करने की जरूरत है. महिलाएं जो भूमिका निभा रही हैं, उसके महत्व को समझा जाना चाहिए. अगर यह निर्णय पहले लिया गया होता, तो हमें कोई आदेश देने की जरूरत नहीं पड़ती.” कोर्ट ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से कहा कि वह सरकार की तरफ से लिए गए निर्णय पर लिखित हलफनामा दाखिल करें.

जजों ने इस साल की परीक्षा में कोई बदलाव न करने पर विचार का संकेत देते हुए कहा, “आप 20 सितंबर तक हलफनामा दाखिल कर बताएं कि याचिका में उठाए गए मुद्दों को लेकर क्या किया जा रहा है. हम 22 सितंबर को अगली सुनवाई करेंगे. तब आपके अनुरोध पर विचार किया जाएगा.”

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button