कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों का स्कूल भी खोला जाना चाहिए:- सोनू साहू

खरोरा:- युवा भाजपा नेता सोनू साहू ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों के स्कूलों को भी खोला जाना चाहिए । उन्होंने बताया कि पिछले ढेड़ साल से पूरा भारत कोरोना की चपेट में रहा है,जिसके चलते लगभग हर जगह लॉकडॉउन करना पड़ा था,आर्थिक के साथ जनहानि भी उठाना पड़ा था,कोरोना के कारण जहाँ एक तरफ लोगों को जन धन की क्षति हुई है वहीं बच्चों की शिक्षा पूरी तरह चरमरा गई है । शासन,प्रशासन ने ऑनलाइन क्लास,मोहल्ला क्लास,बुल्टू के बोल आदि विभिन्न माध्यमों से बच्चों की शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था की । लेकिन फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिली । पिछले 2 वर्षों से शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आई है । अधिकांश पालक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं । पालक अब ये मांग कर रहे हैं कि स्कूल जल्द ही खोला जाये । जहाँ एक तरफ सभी संस्थानों को खोला जा रहा है यहां तक कि शॉपिंग माल,कोचिंग संस्थान,शराब की दुकान , बाजार सब खुल चुके हैं तो बच्चों का स्कूल भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला जाना चाहिए । दर्ज संख्या के आधार पर आधे बच्चों को प्रतिदिन बुलाकर भी कक्षायें लगायी जा सकती है । पालकों की सहमति के आधार पर विद्यालय खोले जा सकते हैं । एक ओर जहाँ बिना मूलभूत सुविधाओं के मोहल्ला क्लास,ऑनलाइन क्लॉस लगाये जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों मे बच्चों की कक्षा लगाना ज्यादा सुरक्षित है ।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

दलजीत सिंह ज्ञानी *अमोल* को जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button