प्रदेश रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष-राधेश्याम कुर्रे


छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वावधान मे 29 अगस्त रविवार को कलेक्टर गार्डन रायपुर मे 
बैठक आहूत की गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संघ ने मतपत्र (चिट)से चुनाव करके
नये अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सचिव का निर्वाचन किये |
जिसमे अध्यक्ष-राधेश्याम कुर्रे,उपाध्यक्ष-संतोष कश्यप व सचिव-निलेश वैष्णव चुने गये |
ज्ञात हो कि पूर्व पदाधिकारियों मे अध्यक्ष-संतोष सोनवानी,उपाध्यक्ष-संजय सोनवानी व सचिव भीखम साहू थे |
नये पदाधिकारियों की चुनाव मे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनवानी की उपस्थिति व प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया |
चयनित नये पदाधिकारियों को प्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संघ ने बधाई देते हुए संघ के प्रति पूरी निष्ठा भाव व अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए संघ को गति प्रदान करने कहा | 

लालजी वर्मा की रिपोर्ट….. 

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button