तिल्दाडीह में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

खरोरा समीपस्थ ग्राम पंचायत तिल्दाडीह में एकता युवा मंडल सम्बद्धता नेहरू युवा केंद्र रायपुर छग,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया ।भारत में हर साल खेल को बढ़ावा देने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का इस दिन जन्म हुआ था और उनकी याद में खेल दिवस को मनाया जाता है। ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में भारत का झंड़ा लहराया था और तीन बार हॉकी में देश को इन खेलों में गोल्ड मेडल जिताया था। इस कार्यक्रम में तिल्दाडीह में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बालिका दौड़ निशा साहू प्रथम, बालक दौड़ शिव पारधी प्रथम, रस्सी दौड़ ललिता वर्मा प्रथम व प्रिया धीवर द्वितीय , लंबी कूद बालक नरसिंह साहू प्रथम,छत्तीसगढ़ी खेल फुगड़ी में रेशमी साहू ने बाजी मारी।इस कार्यक्रम को संचालित करने में ग्राम पंचायत तिल्दाडीह ,शिक्षकगण, युवासाथी देवेंद्र साहू, संजय साहू, अरविंद वर्मा, नकुल साहू,निर्मल वर्मा, संजू साहू, रघुवीर बांधे, इंद्रजीत वर्मा,दिनेश बांधे, करण यादव एवं तिल्दा ब्लॉक के नेशनल युथ वालंटियर रिंटू कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..