हलषष्ठी पर शनिवार को नगर सहित अंचल में उत्साह के साथ मनाया गया ।

व्रती माताओं ने संतान की दीर्घायु की कामना से शनिवार को व्रत रखा और सगरी कुंड में जल ,पुष्प आदि अर्पण करते हुए पूजा अर्चना की । नगर के कई जगह – जगह सगरी बनाकर विधि विधान के साथ पूजा किया गया तथा इसकी कथा भी सुनी। तत्पश्चात शाम को पसहर चावल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत समाप्त किया।
हलषष्ठी पर्व अंचल में धूमधाम से मनाया गया



