हाट बाजार में मरीजों को मिले निर्धारित सभी जांच व दवाई की सुविधा-कलेक्टर श्री भीम सिंह

हाट बाजार में अब पहुचेंगे मोबाइल मेडिकल यूनिट

टीकाकरण के सेकेंड डोज के लिए भी चलेगा अभियान

वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लगातार कार्य जारी रखने के निर्देश

कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक ली

रायगढ़, 27 अगस्त2021/ रोस्टर अनुसार सभी चिन्हांकित जगहों में हाट-बाजार क्लिनिक लगाएं और निर्धारित सभी उपचार और जांच सुविधा आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराएं। सभी हाट-बाजार के लिए डेडिकेटेड एमएमयू होगी, जिसमें सभी जरूरी उपकरण, दवाइयां, जांच की सुविधा सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर और नियमित पहुंच बनाने इस योजना को शुरू किया गया है। अत: पूरी गंभीरता से इसका क्रियान्वयन होना चाहिए।


कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखंडवार हाट-बाजार क्लिनिक के तहत मरीजों के उपचार की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार की जानकारी दिए गए फॉरमेट में भरकर प्रस्तुत करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न अस्पतालों के उन्नयन तथा अन्य भवनों के निर्माण की समीक्षा की। भवनों का कार्य पूरा होते तक सभी जगहों में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्माण कार्य भी तेजी से पूरे करने के सख्त निर्देश निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को दिए। कोविड की अगली संभावित नजर के चलते जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। प्लांट से जुड़े सिविल व इलेक्ट्रिकल वर्क के प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए।
कलेक्टर श्री सिंह कोविड टीकाकरण के साथ वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी ली। पहले डोज की तरह ही सेकेंड डोज का टीकाकरण भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में माह के अंतिम सप्ताह में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिससे जल्द ही रायगढ़ को पूर्ण टीकाकृत जिला बनाया जा सके।
शासन द्वारा अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब की सुविधा विस्तार के लिए हमर लैब स्थापित किया जा रहा। जिले में इस संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा भी कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में की। उन्होने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य जारी हैं वहाँ वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए आने वाले मरीजों को जांच सुविधाएं मुहैय्या कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अस्पतालों में प्रस्तावित ब्लड बैंक शुरू करने हेतु अब तक हुए कार्यों की उन्होंने जानकारी लेते हुए तय मानकों के अनुसार सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए संचालित एनआरसी सेंटर मेंं बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। यहां दिए गए निर्देशों के अनुसार बच्चों के खानपान व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ एनआरसी सेंटर में उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य की समीक्षा की और देरी पर नाराजगी जताते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने वर्तमान में वेक्टर जनित मलेरिया और डेगू से बचाव के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ.एस.एन केशरी ने बताया कि मलेरिया व डेंगू के रोकथाम के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। नगर निगम के सहयोग से नालियों में फॉगिग किया जा रहा है। टीम पिछले सालों में प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर जलजमाव की स्थिति को जांच रही है। ऐसा मिलने पर जमे पानी को खाली करवाकर दवा का छिड़काव करवा रही है। साथ ही इससे बचाव के उपायों का प्रचार- प्रसार भी लोगों के बीच किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक मेें जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी, डॉ.बी.पी.पटेल, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
पहले डोज का लक्ष्य पूरा करने पर दी बधाई
कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिले के साथ रायगढ़ नगरीय निकाय में पहले डोज का लक्ष्य पूरा करने पर बधाई दी। साथ ही सेकेंड डोज का टारगेट भी जल्द पूरा करते हुए जिले को पूर्ण टीकाकृत बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button