महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली द्वारा हर संभव प्रयास किया जाता है की इस विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले ताकि सभी का भविष्य उज्जवल हो, इस विद्यालय में अध्ययन पश्चात सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकें इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विद्यालय द्वारा सभी शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक श्री नरेंद्र सिंह साव (रायगढ़) एवं श्री सुनील पटेल (रायगढ़) द्वारा सभी शिक्षकों को कौशल व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षण की विधि, बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का बेहतरीन तरीका जैसे विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय में एक शिक्षक का क्या कर्तव्य होना चाहिए इन सब के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक श्री नरेंद्र सिंह साब ने टाइम मैनेजमेंट से संबंधित शिक्षकों को बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण दिया एवं सुनील पटेल द्वारा VAS (Value Added Service) को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया।

दोनों प्रशिक्षकों के द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक बनने के सारे गुणों का बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान किया। दो दिन की इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में पारंगत एवं निपुण बनाने के लिए बेहतरीन उदाहरणों वह क्रियाकलापों के माध्यम से प्रशिक्षण किया गया।




प्रशिक्षण समापन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर पटेल जी ने प्रशिक्षकों को धन्यवाद देते हुए सभी शिक्षकों को एक आदर्श शिक्षक के रूप में विद्यालय में सेवा देने की बात कही गई। विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री सुनील पटेल ने सभी शिक्षकों को अवगत कराया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से आप अपने आप में एक ऊर्जा का संचार कीजिए और इनके द्वारा बताए हुए बातों को यदि आप अपने जीवन में उतारते हैं तो निश्चित रूप से आपके स्वयं के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा होने की बात कही। अंत में श्री खगपति मालाकार (कोषाध्यक्ष) ने सभी शिक्षकों से कहा कि आप सभी के निर्देशन, मार्गदर्शन एवं आपके द्वारा दिए गए शिक्षा से यहां के विद्यार्थियों का भविष्य सुखद एवं उज्जवल हो ऐसी मैं आप सभी से पूर्ण रूप से आशा विश्वास और अपेक्षा रखता हूं। श्री मालाकार जी ने दोनों प्रशिक्षकों को विद्यालय की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। और विद्यालय की तरफ से दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




