प्रोग्राम मैनेजर पर कार्यवाही को लेकर जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शमशुल आलम ने मुख्य जिला चिकित्सक को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव: जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री शमशुल आलम ने राकेश कुर्रे प्रोग्राम मैनेजर के खिलाफ आज मुख्य जिला चिकित्सक को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से श्री आलम ने कहा कलेक्टर ,C H M O ,B M O के पास शिकायत करने पर भी राकेश कुर्रे पर कोई कार्यवाही नही किसके इशारे पर अब तक कार्यवाही नही हो रही है. जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष शमशुल आलम ने शासन प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव 14 अगस्त की घटना होने के बाद भी आज दिनाँक 26 अगस्त होने पर भी प्रोग्राम मैंनेजर पर कोई कार्यवाही नही हुई है जो चिन्ता का विषय है ये कार्यवाही नही होना शासन – प्रशासन पर सवाल खड़ी होना जायज सी बात है आखिर जनता जानना चाहती है कि किसके संरक्षण के कारण कार्यवाही नही हो रही ये तो ऐसा लग रहा है जैसे अधेर नगरी चौपट राज का राज चल रहा है 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अध्यक्ष भोज कुमार साहू के साथ गंदी-गंदी गाली गलौच व मारपीट करने के बाद भी राकेश कुर्रे पर कोई कार्यवाही न होना शासन प्रशासन को भी कटघरे में लाती है आज इसी जगह एक आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके ऊपर नाना प्रकार के धारा लगाकर उसे जेल भेज दिया जाता पर यह सत्ता के इशारे पर मुजरिम कुर्रे के ऊपर कोई कार्यवाही न करना आम जनता के समझ से परे है सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करना व गली गलौज करने के बाद भी शासन प्रशासन मुखबिर बने बैठी है और भी इससे पहले महिला नर्स के साथ मारपीट गली गलौज कर चुका है उनके द्वारा भी शिकायत किया गया था शिकायत के बाद भी उस कोई कार्यवाही नही की गई थी अगर राकेश कुर्रे के ऊपर जांच एव कार्यवाही नही की तो जल्द ही जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ जे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शिकायत करेगी और C M H O एव B M O का घेराव किया जावेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ जोगी छात्र संघटन के शहर अध्यक्ष उदित हरिहरनो, टेमन साहू, अनीस आलम, कृष देशमुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




