जमीनी तैयाारियों में जुटी भाजपा, आला नेता ले रहे कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने व सीधे जनता से जुड़ने कार्यकर्ताओं को समझाईश….

नानगुर व बकावण्ड मण्डल में भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जमीनी तैयारियों को लेकर जोरशोर से जुटी हुयी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने लगातार बैठकें कर रही है व क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी हो रही है। कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रमुखता से संगठन के बड़े नेता शामिल हो रहे है और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी कर रहें है। आज नानगुर मण्डल व बकावण्ड मण्डल में भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुयी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना गया। साथ ही संगठन स्तर पर अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी। दोनों बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डाॅ0 सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना शामिल थे। वरिष्ठ नेताओं ने बैकक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रथम कार्य जनसेवा है। भाजपा का कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो, सक्रियता के साथ समस्याओं के समाधान का प्रयास करें, साथ ही आमजन से सीधे जुड़कर उनकी परेशानियों को दूर करने में जुटे। चुनाव के दौरान झूठ बोलकर सत्ता पर आसीन हुयी कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। कांग्रेस के कुशासन में युवा, महिलाएं, मजदूर, किसान, आमजनता सभी परेशान हैं। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस की कमियों व कारगुजारियों को जनता के समक्ष लाये। मौजूदा कोरोना संकट से लड़ने केन्द्र की मोदी सरकार समूचे देश में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है। कोरोना के खिलाफ जंग जीतने प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित हो, भाजपा कार्यकर्ता इस बड़े उद्देश्य को लेकर अपने क्षेत्र में कार्य करें।

नानगुर व बकावण्ड मण्डल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डे, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, अविनाश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, धनुर्जय कश्यप, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, धरमूराम मण्डावी, लखीधर बघेल, रैदुनाग मण्डल, श्याम चैधरी, शिवलाल सेठिया, सोनसाय कश्यप, लखमू बघेल, राजेश सेठिया, राधे सेठिया, बलराम बेसरा, रोहित खत्री, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, श्रवण ठाकुर, डमरू भारती, रामप्रसाद बघेल, हरि मण्डावी, चुम्मन लाल सेठिया, पप्पू ठाकुर, शोभाराम बघेल, महेन्द्रनाथ, लखेश्वर बघेल, अमर गुप्ता, प्रेमनाथ नाग, मन्नुराम बघेल, जगतराम बघेल, बसंत पुजारी, कुलधर नाग, राजू बघेल, गोविंद नाग, सदन नाग, नंदकिशोर कश्यप, जितेन्द्र पानीग्राही, मोहन जोशी, गणेश नागवंशी,सुनील कुमार सेठिया, पुरुषोत्तम जोशी, पितांबर बिसाई, बंशीधर कश्यप ,रघु सेठिया,सत्येंद्र ठाकुर, खगेश्वर कर्मा, मधु कश्यप,भोलानाथ नाग, पीतांबर कश्यप, गुड्डू भद्र, नितेश बिसाई, आदर्श ठाकुर, बैसाखू कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनंमती बिसाई, उपाध्यक्ष वैजयंती, कुमारी बनीता बिसाई, कुमारी प्रीति बघेल, लुपेंद्र पटेल, चंदन कश्यप, श्याम बघेल, भारत नाग, मिथिलेश गुप्ता, दिनेश बिहारी, लक्ष्मण पटेल, बालाजी बघेल, विजय बिसाई, संत कुमार बिसाई, हिमांचल बिसाई, बेलर कश्यप, छबि लाल सेठिया सहित बडी़ संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पवन नाग की रिपोर्ट…

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button