संजीवनी रक्त दाता संघ की सक्रिय सदस्य व समाज सेवा में हमेशा से तत्पर सतीश साहू ने अपने धर्म पत्नि झामिन साहू को रक्तदान कर जीवनदान दिया

खरोरा:-* संजीवनी रक्त दाता संघ की सक्रिय सदस्य व समाज सेवा में हमेशा से तत्पर सतीश साहू ने अपने धर्म पत्नि झामिन साहू को रक्तदान कर जीवनदान दिया । संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने रक्तदाता सतीश साहू की सामाजिक भावना का जिक्र करते हुए बताया कि बीते दिन सोमवार को रक्तदाता परसदा तिल्दा ब्लाक के निवासी सतीश साहू ने रक्त स्त्राव से पीड़ित अपने धर्म पत्नि झामिन साहू को रक्तदान कर अनुकुल समय में जीवन रक्षा की ।

उन्होंने बताया कि रक्तदाता के धर्मपत्नी को गृह ग्राम परसदा में ही प्रसव पीडा का आभास हुआ जिनकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी । तत्पश्चात समय न गंवाते हुए रक्तदाता सतीश साहू ने अविलंब परसदा ग्राम से छः किलोमीटर दुर तिल्दा-नेवरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर भर्ती कराया जहां पर उन्हे पुत्र रत्न की प्राप्ती हुयी लेकिन वही प्रसव पीड़ा से पीड़ित रक्तदाता की धर्मपत्नी झामिन साहू का रक्तस्त्राव अनियंत्रित हो गया जिनके चलते नगर के ही इवेंजिकल मिशन हास्पीटल में मरीज को रिफर कर दिया गया ।

इस दौरान रक्त स्त्राव के चलते पीड़ित महिला को रक्त की कमी हो गई हास्पीटल के डाक्टरों ने आवश्यकता के अनुसार ब्लड की मांग की आनन फानन में कथित महिला के पति जो संजीवनी रक्तदाता संध से जुड़कर अनेकों आवश्यक मंदो को रक्तदान किया है उसने समय रहते अपनी पत्नी को रक्तदान कर पति व सामाजिक धर्म निभाया।

इसी तारतम्य में श्री साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आभार भी ब्यक्त किया जिन्होंने समय रहते महतारी एक्सप्रेस के माध्यम से पीड़ित महिला को गंतव्य स्थल पहूंचाकर अपेक्षा के अनुरूप मदद की वहीं सुविधाविहीन ब्लड बैंक को लेकर कमजोरी भी गिनाई । चुंकि एक समाज सेवक होने के नाते साहू को आभास हुआ कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा जो कि ब्लड बैंक जैसे अतिआवश्यक सुविधा से विमुख है जिनके चलते अनेकों आपातकालीन मरीजों को रायपुर महानगर जैसे अन्य स्थलों का रास्ता दिखाया जाता है काश अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ड बैंक जैसे सुविधाओं से परीपूर्ण होता तो संभवत काफी हद तक मरीजों को सुविधाओ से दरकिनार नहीं होना पड़ता।

कहा जावे तो चिकित्सक सुविधाओं में कुछ खामियां का खामियाजा मरीज व उनके परिजन भुगतते है इन पर संबंधित विभाग को गौर करने की जरूरत है ।

रक्तदान जैसै महान पुनीत कार्य एवं द्वितीय पुत्र-रत्न की प्राप्ती पर श्री साहू को संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान, सहित संस्था के उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, मिडिया प्रभारी, प्रमुख सलाहकार व समस्त संस्था के सदस्य गण शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button