युवाओं ने मनाया ‘वृक्षाबंधन

ग्राम मुड़पार की संस्था वीआईपी ग्रुप्स मुड़पार ने रक्षाबंधन के पर्व को वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए वृक्षाबंधन के रुप में मनाया |
इस अवसर संस्था के सदस्यों द्वारा पौराणिक महत्त्वों व मान्यताओं पर आधारित पूज्यनीय वृक्ष पारिजात, रुद्राक्ष व नारियल पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया |
पारिजात के वृक्ष को लक्ष्मी चौक में श्रीराम मंदिर के समीप व रुद्राक्ष पेड़ को तालाब में महादेव जी के मंदिर के पास लगाया गया, साथ ही पूर्व में लगाये गए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधते हुए सुरक्षा का संकल्प लिया |
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुर्मी, उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, भगवती सपहा, वेद वर्मा, केतन धीवर, शैलेन्द्र यदु, हीरा धीवर मनहरण वर्मा व कमलनारायण वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा |
लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..



