व्यवसायिक प्रवेश परीक्षा पाठ्य पुस्तक प्रदान किया

हिरमी- रावन ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरमी में 12वी के छात्रों को उनके भविष्य आगे आने वाले स्थिति को बताते हुए व आगे आने वाले महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे कि MBBS , BAMS, PET, PAT , PHARMACY, NURSING, DIPLOMA ENG. , BE में सफलता हासिल करने के लिए भारत की उच्चतर कोचिंग इंस्टिट्यूट की पुस्तको का संकलन करके छात्रों को सौपा गया इस संकलन कार्य मे श्रीराम युवा संघ अध्यक्ष अंकुर धुरंधर पिछले 1 माह से लगे हुए थे । संस्था प्रमुख पी. आर. वर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा हर एक छात्र का अपना एक सपना है की 12 वी के बाद वह अपने द्वारा चुने क्षेत्र के अनुसार अपना भविष्य बनाएं अपने सपनों की ओर सही कदम बढाना भी उतना आवश्यक है जितना कि उसे देखने का और उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है सही दिशा का ज्ञान अंकूर धुरंधर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए पाठ्य पुस्तक प्रदान किये है उसका अध्ययन कर अपने लक्ष्य पर अवश्य अग्रसर होंगे । दिलेश्वर मढ़रिया ने कहा हमारे देश में एक डाॉक्टर को बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता है मगर डांक्टर बनने के लिए मेहनत के साथ साथ दिमाग से भी पढ़ना बहुत जरूरी होता है । अंकूर धुरंधर ने छात्र- छात्राओं को कहा कि डांक्टर कैसे बने ? इस सवाल ने आजकल के छात्रो को काफी मुश्क़िल में डाल दिया है प्यारे भाई बहनों अगर आप एक अच्छे और सफल डांक्टर , इंजीनयर, वैज्ञानिक बनना चाहते है तो इस पाठ्यपुस्तक को ध्यान से अध्ययन कर तैयारी करना ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य पी आर वर्मा जी , वरिष्ठ आचार्य दिलेश्वर मढ़रिया , चन्द्रप्रकाश यदू, हर्षित वर्मा दुष्यंत जायसवाल , नीरज वर्मा, पंकज वर्मा, ललित ध्रुव, धर्मेन्द्र ध्रुव भुतपूर्व छात्र , उपस्थित थे ।

लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button