तेलीबांधा थाना में पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बाँधकर मनाया रक्षाबन्धन

- भाजपा तेलीबांधा मंडल के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा तेलीबांधा थाना में थाना प्रभारी व स्टाफ के लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर आरती उतारी गई। व मिठाई खिलाया गया, बहनों ने उनके उज्जवल भविष्य दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की। और उनसे बहनों की रक्षा का वचन लिया। महिला मोर्चा में डॉक्टर ममता साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती किरण बघेल मीडिया प्रभारी, श्रीमती अर्चना शुक्ला मंडल अध्यक्ष, श्रीमती सीमा साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती कपिला सिंह जिला सह संयोजक, श्रीमती रजनी सेंड के मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ,श्रीमती भगवंतीन, श्रीमती नंदनी कश्यप, श्रीमती संतोषी मानिकपुरी, श्रीमती सुनीता श्रीमती रंजना श्रीमती तुलसी अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
लालजी वर्मा की रिपोर्ट….
