छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा विधायक के पीएसओ ने सुसाईड नोट लिखकर खुद को मार ली गोली, सुसाईड नोट में किया लिखा जाने विस्तार से…..

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले के ठीक पीछे सिंचाई कॉलोनी में हुई है। मामला गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पीएसओ के खुदकुशी करने की खबर पर सिविल लाइन पुलिस के साथ बड़े पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। चर्चा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जवान विशंभर राठौर (35) पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था। उसके सुसाइड करने का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ जब उसके सहकर्मी उसका हाल-चाल लेने पहुंचे फिर लाश देखकर पुलिस को जानकारी दी गई। जवान बृजमोहन अग्रवाल के सरकारी बंगले के ठीक पीछे सिंचाई कॉलोनी के एक सरकारी कमरे में रहता था। पिछले कुछ महीनों से वो अकेला ही रह रहा था

माना जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे के आस-पास इसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली सिर को छेदते हुए निकल गई

फर्श पर काफी खून बिखर गया राठौर की यहीं मौत हो गई। करीब 6 घंटे तक राठौर की लाश यूं ही कमरे में पड़ी रही। खुदकुशी की वजह पारिवारिक वजह सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस जांच के उपरांत ही खुदकुशी की वजह सामने आ पाएगी

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button