उपसंचालक ने किया प्राथमिक शाला का वर्चुवल निरीक्षण


खरोरा -दिनाँक 17 अगस्त को विकासखण्ड तिल्दा संकुल अड़सेना के अन्तर्गत उपसंचालक समग्र शिक्षा डॉ एम.सुधीश ने संकुल श्रोत समन्वयक रायपुर ताराचंद जायसवाल के साथ शासकीय प्राथमिक शाला अड़सेना का वर्चुवल निरीक्षण किया । संकुल श्रोत समन्वयक भोला प्रसाद वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानपाठक सुनीता वर्मा भेनुमती वर्मा,झरना वर्मा ,निशा ढीढी , इश्वरी प्रसाद वर्मा, प्रभारी प्रधानपाठक भूलन डबरी अड़सेना जितेंद्र सोनवानी, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ,शासन से कोविड -19 से संबंधित गाइडलाइंस के मापदण्डों को समाहित कर जारी निर्देशों के परिपालन में 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ अध्ययन अध्यापन तथा मीना रात्रे की अध्यक्षता में जय सतनाम स्वसहायता समूह द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन का विधिवत संचालन किया जा रहा है।
उपसंचालक ने पाया कि उक्त शाला में निर्धारित अवधि में पाठ्यपुस्तकों व गणवेश वितरण भी कर लिया गया है ।
भारत के नक्शाकार गार्डन एवं बच्चों के जवाब की सराहना की
अकादमिक गतिविधियों व नवाचार “कबाड़ से जुगाड़”के तहत कई बार सम्मानित शिक्षिका झरना वर्मा ने बताया कि निर्धारित मापदण्डों के अधीन विद्यालय परिसर में स्टाफ व बच्चों के सहयोग से तैयार परिसर गार्डन में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत माता के नक्शे के आकार के गार्डन के भीतर किये गए फूलदार,फलदार,छायादार पौधों के व्यवस्थित रोपण तथा बच्चों व शिक्षकों से पूछे गए प्रश्नों के प्रत्युत्तर में दिए गए त्वरित उत्तरों का उपसंचालक ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए वर्तमान परिवेश के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों की निरंतरता बनाये रखने निर्देशित किया।

संकुल प्रभारी नोडल प्राचार्य अड़सेना श्रीमती सगुप्ता सुल्ताना ने व्याख्याता अनिला केरकेट्टा के साथ विद्यालय का आंतरिक निरीक्षण व भौतिक सत्यापन भी किया। सभी पहलुओं में संतुष्टि जाहिर करते हुए निरीक्षक द्वय ने विद्यालय व्यवस्थापन की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों को निरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं

लालजी वर्मा की रिपोर्ट …..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button