एबीसी में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन.

सारागांव:एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. स्कूल प्रबंन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा ने पारम्परिक तरीके से पूजा पाठ कर तिरंगा फहराये एवं राष्ट्र और शहीदों के सम्मान में स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन गीत ,भाषण, कविता और डांस का सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं विकास में सहभागि बनने का आव्हान किया । स्कूल के प्राचार्य ने राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि बताते हुए राष्ट्र की उन्नति एवं भ्रष्टाचार मुक्त देश की कल्पना को साकार करने के लिये माता ,पिता और गुरु की भूमिका को अतुलनीय बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों,अभिभावकों एवं विधार्थियों को 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिए।
लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..



